Skip to main content

Best Gift List For Krishna Janmashtami

HERE IS THE COLLECTION OF BEST GIFT ON KRISHNA JANMASHTAMI 1 Prime Ladoo Gopal Ji for Janmashtami and Diwali Gift for Relatives and Friends, Light Copper, Pack of 1 If you want to order this product or for more detail  click on the link given below https://amzn.to/2PpUtCX 2 Lord Krishna Statue Hindu God Makhan chor/Laddu Gopal Sculputer Handicraft Idol janmashtami Decorative Spiritual Diwali Puja Vastu Showpiece Figurine - Religious Pooja Gift Item & Murti for Mandir / Temple / Home / Office 3 If you want to order this  product  or for  more detail  click on the link given below https://amzn.to/3fwMe2w 3 Prince Home Decor & Gifts Metal Gold Plated Radha Krishna Idol on Jhula Idol Statue Showpiece Figurine for janmashtami Janmashtami jhula Gift,Mandir Pooja Murti (Size 7.5 x 5 Inches) If you want to order this  product  or for  more detail  click on the link given below https://amzn.to/3icQnua 4 Decorative Handmade Wooden Singhas...

Born Story of Lord Krishna in Hindi | Significance of peacock feather on Lord Krishna's head


भगवान श्री कृष्ण की कहानी | Story of Lord Krishna in Hindi



हमारी प्राचीन कहानियों का सौंदर्य यह है कि वे कभी भी विशेष स्थान या विशेष समय पर नहीं बनाई गई हैं। रामायण या महाभारत प्राचीन काल में घटी घटनाएं मात्र नहीं हैं। ये हमारे जीवन में रोज घटती हैं। इन कहानियों का सार शाश्वत है।

श्री कृष्ण जन्म की कहानी का भी गूढ़ अर्थ है। इस कहानी में देवकी शरीर की प्रतीक हैं और वासुदेव जीवन शक्ति अर्थात प्राण के। जब शरीर प्राण धारण करता है, तो आनंद अर्थात श्री कृष्ण का जन्म होता है। लेकिन अहंकार (कंस) आनंद को खत्म करने का प्रयास करता है। यहाँ देवकी का भाई कंस यह दर्शाता है कि शरीर के साथ-साथ अहंकार का भी अस्तित्व होता है। एक प्रसन्न एवं आनंदचित्त व्यक्ति कभी किसी के लिए समस्याएं नहीं खड़ी करता है, परन्तु दुखी और भावनात्मक रूप से घायल व्यक्ति अक्सर दूसरों को घायल करते हैं, या उनकी राह में अवरोध पैदा करते हैं। जिस व्यक्ति को लगता है कि उसके साथ अन्याय हुआ है, वह अपने अहंकार के कारण दूसरों के साथ भी अन्यायपूर्ण व्यवहार करता है।

अहंकार का सबसे बड़ा शत्रु आनंद है। जहाँ आनंद और प्रेम है वहां अहंकार टिक नहीं सकता, उसे झुकना ही पड़ता है। समाज में एक बहुत ही उच्च स्थान पर विराजमान व्यक्ति को भी अपने छोटे बच्चे के सामने झुकना पड़ जाता है। जब बच्चा बीमार हो, तो कितना भी मजबूत व्यक्ति हो, वह थोडा असहाय महसूस करने ही लगता है। प्रेम, सादगी और आनंद के साथ सामना होने पर अहंकार स्वतः ही आसानी से ओझल होने लगता है । श्री कृष्ण आनंद के प्रतीक हैं, सादगी के सार हैं और प्रेम के स्रोत हैं।

कंस के द्वारा देवकी और वासुदेव को कारावास में डालना इस बात का सूचक है कि जब अहंकार बढ जाता है तब शरीर एक जेल की तरह हो जाता है। जब श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, जेल के पहरेदार सो गये थे। यहां पहरेदार वह इन्द्रियां है जो अहंकार की रक्षा कर रही हैं क्योंकि जब वह जागता है तो बहिर्मुखी हो जाता है। जब यह इन्द्रियां अंतर्मुखी होती हैं तब हमारे भीतर आंतरिक आनंद का उदय होता है।

श्री कृष्ण का दूसरा नाम "माखन चोर" - का अर्थ



श्री कृष्ण माखनचोर के रूप में भी जाने जाते हैं। दूध पोषण का सार है और दूध का एक परिष्कृत रूप दही है। जब दही का मंथन होता है, तो मक्खन बनता है और ऊपर तैरता है। यह भारी नहीं बल्कि हल्का और पौष्टिक भी होता है। जब हमारी बुद्धि का मंथन होता है, तब यह मक्खन की तरह हो जाती है। तब मन में ज्ञान का उदय होता है, और व्यक्ति अपने स्व में स्थापित हो जाता है। दुनिया में रहकर भी वह अलिप्त रहता है, उसका मन दुनिया की बातों से / व्यवहार से निराश नहीं होता। माखनचोरी श्री कृष्ण प्रेम की महिमा के चित्रण का प्रतीक है। श्री कृष्ण का आकर्षण और कौशल इतना है कि वह सबसे संयमशील व्यक्ति का भी मन चुरा लेते हैं।

श्री कृष्ण के सिर पर मोर पंख का महत्व | Significance of peacock feather on Lord Krishna's head


एक राजा अपनी पूरी प्रजा के लिए ज़िम्मेदार होता है। वह ताज के रूप में इन जिम्मेदारियों का बोझ अपने सिर पर धारण करता है। लेकिन श्री कृष्ण अपनी सभी जिम्मेदारी बड़ी सहजता से पूरी करते हैं - एक खेल की तरह। जैसे किसी माँ को अपने बच्चों की देखभाल कभी बोझ नहीं लगती। श्री कृष्ण को भी अपनी जिम्मेदारियां बोझ नहीं लगतीं हैं और वे विविध रंगों भरी इन जिम्मेदारियों को बड़ी सहजता से एक मोरपंख (जो कि अत्यंत हल्का भी होता है) के रूप में अपने मुकुट पर धारण किये हुए हैं।

श्री कृष्ण हम सबके भीतर एक आकर्षक और आनंदमय धारा हैं। जब मन में कोई बेचैनी, चिंता या इच्छा न हो तब ही हम गहरा विश्राम पा सकते हैं और गहरे विश्राम में ही श्री कृष्ण का जन्म होता है।

यह समाज में खुशी की एक लहर लाने का समय है - यही जन्माष्टमी का संदेश है। गंभीरता के साथ आनंदपूर्ण बनें।

Happy Janmashtami 2020


 बाल गोपाल श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से मथुरा के कारागार में हुआ था। उनके जन्म के अवसर पर हर वर्ष इस तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रहा जाता है, मंदिरों को सजाया जाता है, रात्रि के समय भगवान बाल गोपाल के जन्म का उत्सव मनाया जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने और विधि विधान से पूजा करने पर नि:संतान लोगों को संतान सुख का प्राप्त होता है। वहीं अन्य लोगों को जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को रात्रि के समय लोग गीता का पाठ करते हैं, लेकिन इस दिन बाल गोपाल श्रीकृष्ण के जन्म की कथा अवश्य सुननी चाहिए।


श्रीकृष्ण की जन्म कथा / Birth story of Shri Krishna

द्वापर युग में मथुरा पर अत्याचारी राजा कंस का शासन था। वह अपने पिता राजा उग्रसेन को गद्दी से हटाकर स्वयं राजा बन गया था। उसके शासन में मथुरा की प्रजा उसके अत्याचार से बहुत दुखी थी। कंस की बहन देवकी का विवाह वसुदेव से हुआ था। कंस एक बार अपनी बहन को वसुदेव के घर ले जा रहा था, तभी आकाशवाणी हुई- 'हे कंस! जिस बहन को तू उसके ससुराल छोड़ने जा रहा है, उसके गर्भ से पैदा होने वाली आठवीं संतान तेरे मौत का कारण बनेगी।'

देवकी और वसुदेव को कारावास / Devaki and Vasudev imprisoned



आकाशवाणी सुनकर कंस क्रोधित हो उठा और वसुदेव को मारने बढ़ा। तब देवकी ने अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए कहा कि जो संतान जन्म लेगी, उसे वो पहले उसके सामने लाएंगी। कंस ने बहन की बात मानते हुए देवकी और वसुदेव को वापस मथुरा लाया और कारागार में डाल दिया।

कंस ने देवकी के सात संतानों का वध किया / Kansa killed seven children of Devaki

कारागार में देवकी ने एक-एक करके सात बच्चों को जन्म दिया, लेकिन कंस ने उन सभी का वध कर दिया। आकाशवाणी के अनुसार अब देवकी की आठवीं संतान जन्म लेने वाली थी। ऐसे में कंस ने कारागार के बाहर कड़ा पहरा लगा दिया। संयोगवश उस समय ही नंद की पत्नी यशोदा भी गर्भवती थीं।

कारागार में जन्मे बाल गोपाल / Prison-born Bal Gopal

जिस समय देवकी ने अपने आठवीं संतान को जन्म दिया, वह स्वयं भगवान वासुदेव कृष्ण अवतार में पृथ्वी पर जन्मे थे। उसी समय यशोदा ने एक पुत्री को जन्म दिया। इस बीच देवकी के कारागार में अचानक प्रकाश हुआ और भगवान श्रीहरि विष्णु प्रकट हुए। उन्होंने वसुदेव से कहा कि आप इस बालक को अपने मित्र नंद जी के यहां ले जाओ और वहां से उनकी कन्या को यहां लाओ।

नंद जी के घर पहुंचे बाल गोपाल / Bal Gopal reached Nand ji's house

जब कृष्ण भगवान का जन्म हुआ तब घनघोर काली रात थी, बारिश हो रही थी और यमुना पूरे उफान पर थी। भगवान विष्णु के आदेश पर वसुदेव जी बाल कृष्ण को सूप में अपने सिर पर रखकर नंद जी के घर की ओर प्रस्थान किए। भगवान विष्णु की माया से सभी पहरेदार सो गए, कारागार के दरवाजे खुल गए, यमुना ने भी शांत होकर वसुदेव को नंद जी के घर जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। वसुदेव भगवान कृष्ण को लेकर नंद जी के यहां सकुशल पहुंच गए और वहां से उनकी नवजात कन्या को लेकर वापस कारागार में आ गए।

इस बीच कंस को देवकी की आठवीं संतान के जन्म की सूचना मिली। वह तत्काल कारागार में आया और उस कन्या को देवकी से छीनकर पृथ्वी पर पटकना चाहा। लेकिन वह कन्या उसके हाथ से निकल कर आसमान में चली गई। फिर कन्या ने कहा- 'हे मूर्ख कंस! तूझे मारने वाला जन्म ले चुका है और वह वृंदावन पहुंच गया है। अब तुझे जल्द ही पापों का दंड मिलेगा।' वह कन्या कोई और नहीं, स्वयं माया थी। 


यह है भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा। जन्माष्टमी के दिन आप स्वयं भी सुनें और दूसरों को भी सुनाएं।


अगर आपको यह पसंद आए तो लाइक, शेयर और कमेंट सेक्शन में कमेंट करें 

धन्यवाद...


Comments

Popular posts from this blog

CREATIVE ACTIVITIES TO DO ON KRISHNA JANMASHTAMI

13 CREATIVE ACTIVITIES TO DO ON KRISHNA JANMASHTAMI Here are some ways to help you celebrate this Krishna Janmashtami at home, in your society 1. Dress up like Radha or Krishna on Krishna Janmashtami To celebrate, Kids are usually dressed to resemble little Krishna & little Radhas. I asked our readers to send in the pics of their kids. Here are a few, 2. Make a Krishna Janmashtami Peacock Crown While the Lord wears many ornaments, his constant accessory is a peacock feather in his hair. Have you ever wondered why Lord Krishna wears a peacock feather? Story goes that Krishna played his flute and the peacocks were so mesmerized that with large tears of ecstasy, the king of peacocks dropped many divine feathers at Krishna’s feet. Krishna lovingly accepted the offering of the peacocks and picked up the feathers and to everybody’s joy, placed a few of them on his turban. Thus he came to wear the peacock feathers. 3. Decorate a Dahi handi ( Curd Pot) Lord Krishna, in his infant form love...

Best 150+ HD Janmashtami Images Wallpaper greetings

WISHING IMAGES, QUOTES, WALLPAPER, STATUS, GREETINGS. All of that hd images are free for you. All of these hd images are very popular in our country. Here i am providing these hd images for direct download and use it for personal uses as your whatsApp status, as your whatsApp profile id.   Check this out hd images:

Decoration ideas / How to make Panchamrit for Janmashtami

Decorate the house of worship and tableaux in these ways on Janmashtami, people will be stunned by the beauty जन्माष्टमी पर इन तरीकों से सजाएं पूजा घर और झांकी, खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे लोग Important terms / मुख्य बातें:  जन्माष्टमी पर दही हांडी को जरूर लगाएं बांसुरी को सजा कर झांकी और पूजा स्थल पर लगाएं रंगोली बना कर भगवान कृष्ण का स्वागत करें Janmashtami Decoration ideas: भगवान विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण को हिंदू धर्म में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। भगवान कृष्ण की खासियत यह है कि ये अपने बाल रूप में भी मनमोहक थे और युवावस्था में भी मनमोहन बने रहे। बाल काल में उनकी लीलाएं बेहद मनमोहक थीं और युवावस्था में उनका गोपियों और राधा संग प्रेमलीला भी दिल को छूने वाली थी। भगवान के हर रूप का अपना ही विशेष महत्व रहा है। यही कारण है कि जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के हर स्वरूप की लोगा पूजा करते हैं। हालांकि बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा ज्यादा की जाती है और उनके लिए ही झांकियां और मंदिर की विशेष सजावट की जाती है। यदि आप घर में भगवान की पूजा कर रहे तो आपके लिए कई ऐसे आइडिया हैं जिनसे आप अप...